Sunday, May 19, 2024
HomeCrime NewsUP News: दुल्हन ने दी दूल्हे को धोखा, वॉशरूम के बहाने कैश...

UP News: दुल्हन ने दी दूल्हे को धोखा, वॉशरूम के बहाने कैश और जेवर लेकर फरार

UP News: दुल्हन ने दी दूल्हे को धोखा, वॉशरूम के बहाने कैश और जेवर लेकर फरार

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले में एक विवाह में फेरे के बाद दुल्हन ने वॉशरूम जाने की बात कही। वॉशरूम जाने के बाद वह वापस ही नहीं लौटी। कुछ देर बाद इंतजार करने के बाद दुल्हन को खोजना शुरू किया गया। इस दौरान पता चला कि वह अपने साथ जेवर और कैश लेकर फरार हो गई है। यह देख धीरे-धीरे दुल्हन पक्ष वाले भी निकलने लगे। जब दूल्हे पक्ष को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि यह शादी एक मैरिज साइट के जरिए करवाई जा रही थी। दूल्हे ने इसके लिए काफी पैसे भी बचाकर रखे थे। झांसी जिले के ग्राम नैकैरा निवासी खलक सिंह ट्रक चालक है। दिसंबर 2023 में उसके पास पलक मैरिज ब्यूरो, कानपुर से एक महिला का फोन आया था। महिला ने पूछा कि क्या वह शादीशुदा है? जिसके बाद खल्क नेकहा कि अभी तक शादी नहीं हुई है। इसके बाद उसने हमसे शादी करने को कहा और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 25 हजार रुपये भी ऑनलाइन जमा करवाए। मैरिज ब्यूरो से लेकर उसने कई लड़कियों से अपने संबंधों का खुलासा किया और लगातार पैसों की मांग करने लगी।

जिसके बाद हमने अब तक 1 लाख 10 हजार रुपये जमा कर दिए। करीब 3 महीने बाद 10 अप्रैल को मैरिज ब्यूरो की संचालिका नेहा उर्फ ज्योति ने प्रिया वर्मा नाम की लड़की से मेरी शादी कराने की बात कही। उन्होंने बारादेवी मंदिर में प्रिया वर्मा से शादी की और लाखों के आभूषण भेंट किए। फेरों के बाद प्रिया वॉशरूम जाने के बहाने गहने लेकर भाग गई।

Also Read- Lok Sabha Election: कौन है यूपी की सबसे अमीर प्रत्याशी, 780 करोड़ की संपत्ति पूर्वांचल से पेरिस तक

पुलिस ने क्या कहा?

इस मामले पर डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने कहा, खलक सिंह से शादी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित खलक सिंह का आरोप है कि जिस लड़की से उसकी शादी हुई थी वह वॉशरूम जाने के बहाने गहने लेकर भाग गई। पीड़ित की ओर से मिली शिकायत की जांच की जा रही है।

Also Read- Afzal Ansari ने बेटी नुशरत के लिए किया बड़ा एलान, कहा- मैं कभी चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा, तो…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular