Tuesday, May 14, 2024
Homeउत्तर प्रदेशUP News: पीड़ितों से मिलने पहुँचे चिराग पासवान, बोले- इस जघन्य अपराध...

UP News: पीड़ितों से मिलने पहुँचे चिराग पासवान, बोले- इस जघन्य अपराध पर मुख्यमंत्री से मिलकर करूंगा बात

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Kaushambi News: कौशांबी जिले में गर्भवती महिला सहित तीन लोगों की हुई हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान पीड़ित परिवार के आंसू पूछने उनके घर पहुंचे। जहां उन्होंने पीढ़ी परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया। चिराग पासवान ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर इस जघन्य अपराध पर बात करेंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि इस मामले में स्थानीय प्रशासन की गंभीर लापरवाही है जिसकी कारण जघन्य अपराध कारित हुआ है।

ये है मामला

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गैस गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद के चलते गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गुस्सा है ग्रामीणों ने आरोपियों समेत कई घरों और दुकानों पर आग लगा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को कंट्रोल में किया। पुलिस ने बॉडी को डिस्पोज करने के बाद घटना की जांच शुरू कर दिया है। वही अब यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। जहां एक और विपक्षी पार्टियां शासन और प्रशासन के कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे है, तो वही सत्ताधारी पार्टी के नेता पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें आश्वासन दे रहे है।

चिराग ने हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन

घटना के 48 घंटे से बाद पीड़ित परिवार से मिलने और उनका हाल-चाल जानने के लिए लोग जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान उनके घर पहुंचे। जहाँ चिराग पासवान ने पीड़ित परिवार के लोगो से मिलकर घटना के बारे में जानकारी लिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक जघन्य अपराध हुआ है। इसको मैं जघन्य अपराध इसलिए कह रह की एक और जहां एक बुजुर्ग और एक युवक की हत्या तो की गई पर साथ में ही एक गर्भवती महिला की भी हत्या कर दी गई। एक गर्भवती महिला की हत्या इस निर्ममता से करना जघन्य अपराध की श्रेणी में ही आता है।

परिवार ने अपनी पीड़ा को यहां बताया है। कि किस तरीके से लंबे समय से यह विवाद चल रहा था। संभवत इस विवाद की जानकारी स्थानीय प्रशासन को समय-समय पर दी जाती थी। सवाल कई खड़े होते हैं कि अगर इस विवाद की जानकारी थी तो क्या स्थानीय प्रशासन के द्वारा क्या उचित कदम उठाए गए। नहीं उठाए गए तो क्यों नहीं उठाए गए। क्या यह जानकारी होने के बावजूद कि परिवार में किसी तरीके का खतरा है। परिवार वालों को किसी तरीके की सुरक्षा मुहैया कराई गई।

उम्मीद करता हूं कि इस पर निष्पक्ष जांच होगी- चिराग पासवान

क्या कोई ऐसी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट स्थानीय प्रशासन के पास थी। कोई इस तरीके की घटना को अंजाम दे सकता है। यह तमाम जांच के विषय हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि इस पर निष्पक्ष जांच होगी। स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद परिवार के लोगों से जानकारी लेने के बाद में लिखित और मौखिक रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात करूंगा। उनके संज्ञान में भी वास्तु स्थिति देने का काम करूंगा और यह उम्मीद रखूंगा की इस पर निष्पक्ष जांच हो और दो भी दोषी हो उसे पीड़ी ट्रायल के माध्यम से सख्त कार्रवाई हो।

सम्भवता फाँसी की सज़ा होनी चाहिए- चिराग पासवान

आगे कहा कि उस बच्चे का क्या कसूर था, जो इस दुनिया मे भी नही आया था। दुनिया की कुरीतियों को वो जनता भी नही था। उसको नही पता था कि समाज मे जात पात के नाम पर भी बटवारे होते है। सम्भवता फाँसी की सज़ा होनी चाहिए। इसको हल्के में नही लिया जाना चाहिए। चिराग़ पासवान भावुक होने हुए कहा मेरे आने को राजनीति से जोड़कर न देखे। मैं किसी सत्त्ता के लालच में नही परिवार का सदस्य बन कर आया हुं।

ALSO READ: UP News: सनातान धर्म पर विवादित बयान को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का फूटा गुस्सा, बोले- कुछ मच्छर भर लोग क्या सनातन खत्म 

Ambedkar Nagar Molestation Case: सरेआम मनचलों ने छात्रा का खींचा दुपट्टा, साइकिल से गिरी नाबालिक की गाड़ी के नीचे आने से मौत, जानें पूरा मामला

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular