Sunday, May 19, 2024
HomeLatest NewsUP News: CPI नेशनल सेक्रेट्ररी अतुल कुमार अंजान का निधन , काफी...

UP News: CPI नेशनल सेक्रेट्ररी अतुल कुमार अंजान का निधन , काफी समय से थे भर्ती

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेशनल सेक्रेट्ररी अतुल कुमार अंजान का निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। अतुल कुमार करीब एक महीने से लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती थे।

चार बार विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे

(CPI) नेशनल सेक्रेट्ररी अतुल कुमार अंजान शुक्रकार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वो पिछले करीब एक महीने से लखनऊ के मेयो अस्पताल में भर्ती थे। 1977 में लखनऊ यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष के रूप राजनीति की शुरुआत करने वाले अतुल अंजान को वामपंथी राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता था। 20 साल की उम्र में अतुल कुमार अंजान नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष के रूप में चुने गए। छात्रों की चिंताओं को उठाने के लिए लोकप्रिय नेता लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ का अध्यक्ष पद चुनाव भी जीते है। अतुल कुमार एक प्रभावशाली वक्ता थे, जिनको काफी भाषाओं की जानकारी थी। अतुल कुमार अंजान अपने विश्वविद्यालय के दिनों में ही वामपंथी पार्टी में शामिल हुए थे।

ALSO READ: Noida News: नोएडा में मासूम बच्ची को कुत्ते ने कर दिया घायल , जानें पूरा मामला

कई साल थे जेल में

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पुलिस-पीएसी विद्रोह के प्रमुख नेताओं में से एक थे अतुल कुमार अंजान। अपने राजनीतिक सफर के दौरान अतुल कुमार अंजान ने चार साल नौ महीने जेल में भी बिताए थे। उनके पिता डॉ. एपी सिंह एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने HSRA (हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन) के कार्यों में भाग लिया था। और कुछ समय के लिए भी जेल गए थे।

ALSO READ:

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular