Wednesday, July 3, 2024
HomeमनोरंजनUP NEWS: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा रोडवेज बस ने सात लोगों...

UP NEWS: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा रोडवेज बस ने सात लोगों को कुचला,चार मजदूरों की मौत

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश (UP) रोडवेज बस ने बादलपुर क्षेत्र में जीटी रोड हीरो मोटर्स फैक्ट्री के सामने सात लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौके हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

दरअसल हादसा उस समय हुआ जब बदायूं डिपो की बस दिल्ली जा रही थी। आरोपित चालक हादसे के बाद बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले लोग एक ही फैक्ट्री के कर्मचारी थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी कर्मचारी रात 12 बजे (नाइट शिफ्ट) में ड्यूटी करने के लिए फैक्ट्री जा रहे थे। यह हादसा तब हुआ जब कर्मचारी फैक्ट्री गेट के सामने पहुंचे। बता दे थाना बादलपुर क्षेत्र के पास हीरो मोटर्स फैक्ट्री के कर्मचारियों की शिफ्ट से छूट हुई थी।

उसी समय उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस जिसका नंबर ‘UP 32 LN 3295’ दादरी से नोएडा की तरफ जा रही था। फैक्ट्री गेट के सामने पहुंचते ही बस अनियंत्रित हो गयी। जिसके बाद चार व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

एडीसीपी ने दी जानकारी

सेंट्रल नोएडा एडीसीपी विशाल पांडेय ने कहा कि बीती रात थाना बादलपुर में हीरो मोटर्स कंपनी के कर्मचारी जो नाइट शिफ्ट (12 बजे) के लिए फैक्ट्री जा रहे थे। फैक्ट्री गेट के सामने रोडवेज की एक बस अनियंत्रित हो गई और उसकी नोएडा डिपो की बस से टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों की मृत्यु मौके पर हो गई और एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। बस का चालक घटना के बाद बस छोड़ कर फरार हो गया।

मृतको की दी जानकारी

पहले मृतक का नाम संकेश्वर कुमार दास पुत्र जगदीश दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी खड़िया थाना बरियारपुर जिला मुंगेर बिहार बताया जा रहा है। दूसरा मोहरी कुमार पुत्र बिच्छूदास, उम्र 22 वर्ष, निवासी खरवा थाना रजान जिला बांका बिहार। तीसरा सतीश पुत्र प्रभा शंकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कपूरी थाना मेजा और चौथा गोपाल पुत्र आजाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी पटवारी का बाग ग्राम अच्छेजा थाना बादलपुर का रहने वाला है।

पुलिस ने दी घायलों की जानकारी

घायलों का नाम क्रमसः है, अनुज, धर्मवीर, संदीप बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए निठारी लाया गया था। वहां से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ALSO READ- https://indianewsup.com/sp-news-akhilesh-yadav-can-run-a-new-bet-again-sealed-after-meeting-uncle-shivpal/

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular