Sunday, July 7, 2024
HomeअपराधBudaun: 'आज काम पूरा हो गया ...'; हत्या के बाद बच्चों की...

Budaun: ‘आज काम पूरा हो गया …’; हत्या के बाद बच्चों की मां से बोला बदायूं का आरोपी

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Budaun: उत्तर प्रदेश के Budaun जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार (20 मार्च) देर शाम दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि तीसरा भाई हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया।

इस मामले में पुलिस ने घटना के एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। बताया जा रहा, मंगलवार देर शाम साजिद नाम का शख्स अपनी दुकान के सामने वाले विनोद सिंह के घर में घुस गया। आरोपी ने विनोद के घर में घुसकर उनके तीनों बेटों आयुष, पीयूष और अहान उर्फ हनी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें आयुष (12) और अहान उर्फ हनी ( 8) की मौत हो गई जबकि पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन उसकी जान बच गयी।

ये भी पढ़ें:- Mental Health: हंसना है मेंटल हेल्थ को ठीक करने के लिए रामबाण, जानिए कैसे

Budaun में मृतक बच्चों की मां ने क्या कहा?

साजिद और जावेद मोटरसाइकिल से विनोद के घर पहुंचे थे। साजिद घर के अंदर चला गया। वहीँ, दूसरा आरोपी जावेद मोटरसाइकिल लेकर बाहर खड़ा था। साजिद ने विनोद की पत्नी को बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली है. डॉक्टर ने रात 11 बजे का समय दिया है। साजिद ने कहा कि उन्हें बहुत घबराहट महसूस हो रही थी। उसने संगीता से पांच हजार रुपये मांगे। संगीता पैसे लाने की बात कहकर अंदर चली गई।

इसी बीच साजिद ने विनोद के मंझले बेटे पीयूष से पुड़िया लाने को कहा। वह पुड़िया लाने गया। घबराहट होने का बहाना कर साजिद घर की छत पर पहुंच गया । वह संगीता के छोटे बेटे अहान को भी अपने साथ छत पर ले गया। इस दौरान साजिद ने अपने भाई जावेद को भी घर के अंदर बुला लिया। साजिद और जावेद संगीता के बड़े बेटे और छोटे बेटे को लेकर छत पर पहुंचे। पैसे लेकर जब संगीता कमरे से बाहर आई तो उसने साजिद और जावेद को सीढ़ियों से उतरते देखा।

‘आज हमने अपना काम पूरा कर दिया है’ -बच्चों की मां से बोला आरोपी

साजिद के हाथ में खून से सना चाकू भी था। संगीता को देखते ही दोनों ने कहा कि आज तो हमने अपना काम पूरा कर लिया है। यह सब देख और सुन कर संगीता घबरा गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी । इस बीच संगीता का मंझला बेटा पीयूष पुड़िया लेकर अंदर आ गया। हत्यारे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हालाँकि, इसी बीच मोहल्ले के आसपास के लोग जुट गये। साजिद ने पीयूष पर चाकू से हमला कर दिया। तो वह अपनी जान बचाने के लिए भागा। भीड़ ने साजिद को पकड़ लिया। हालाँकि, इस हंगामे के दौरान दूसरा आरोपी जावेद भाग निकला।

ये भी पढ़ें:- Budaun: बदायूं में 2 मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा! UP Police ने कर दिया एनकाउंटर, जानिए पूरा मामला

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular