India News (इंडिया न्यूज़),Nitish Kumar Andaaz E Namaskar: बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर पिछले कुछ दिनों से तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। नीतीश कुमार के विरोधियों ने तो यहां तक कह दिया है कि सीएम नीतीश अब मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं।
दरअसल, बीते दिनों सीएम नीतीश ने सदन में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बयान दिया था जिसके बाद से विरोधी उन पर हमला बोल रहे हैं। यह मामला अभी ठंडा हुआ भी नहीं कि नीतीश कुमार आज फिर एक बार चर्चे में हैं।
सुर्खियों में अंदाज-ए-नमस्कार का तरीका
पटना के पुनाईचक जवाहरलाल नेहरू पार्क में सीएम आज पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार का अंदाज-ए-नमस्कार का तरीका सुर्खियों में है। सीएम की इस हरकत के बाद एक बार फिर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों को पूरी तरह नीचे झुक कर प्रणाम किया।
पत्रकार: काहे नाराज हैं सर?
नीतीश कुमार नीचे झुक कर, हाथ जोड़कर करने लगे सांकेतिक आरती, देखिए।
आखिर मीडिया को हाथ जोड़ने की क्यों आई नौबत?#NitishKumar #Patna #ViralVideo pic.twitter.com/79Wvo4LfKJ
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) November 14, 2023
पत्रकारों के सवालों से बचते नजर आए नीतीश कुमार
दरअसल, पंडित जवाहरलाल नेहरू को माल्यार्पण करने के बाद जब सीएम नीतीश कुमार वापस लौट रहे थे तो वहां खड़े कुछ पत्रकारों ने उनसे सवाल करने की कोशिश की। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार झुक कर सभी को प्रणाम करने लगे। सीएम अपने इस अंदाज के चलते एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।
READ ALSO: Chhath Puja: इस आसान विधि से बनाए छठ पूजा का प्रमुख प्रसाद ठेकुआ, मिनटों में हो जाएगा तैयार