Monday, May 6, 2024
HomeAasthaGauri Puja 2024: आज शिव-पार्वती को समर्पित गणगौर पूजा, जानें शुभ मुहूर्त...

Gauri Puja 2024: आज शिव-पार्वती को समर्पित गणगौर पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और व्रत का महत्व

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),Gauri Puja 2024: हर साल गणगौर पूजा चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। आज के दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और जीवन में सुख- शांती की कामना करती हैं। गणगौर पूजा आज गुरुवार 11 अप्रैल को होगी और गणगौर की सवारी निकलेगी। इस साल के पूजा के लिए 3 शुभ योग बन रहे हैं।

महिलाएं गुप्त रूप से करती हैं व्रत

इस व्रत की खासियत यह है कि महिलाएं इसे गुप्त रूप से रखती हैं। वे अपने पतियों को व्रत और पूजा के बारे में नहीं बताती हैं। यह व्रत और पूजा पति को बिना कहे की जाती है। अविवाहित लड़कियाँ भी गणगौर का व्रत और पूजन करती हैं ताकि उन्हें अपना मित्र मिल सके।

गणगौर पूजा की डेट

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 अप्रैल को शाम 05:32 बजे शुरू होगी। यह तिथि 11 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 03 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर देखा जाए तो इस वर्ष गणगौर पूजा 11 अप्रैल, गुरुवार को होगी।

ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

11 अप्रैल को गणगौर पूजा के दिन रवि योग, प्रीति योग और आयुष्मान योग बन रहा है। रवि योग 12 अप्रैल को सुबह 06:00 बजे से अगले दिन आधी रात 01:38 बजे तक है। वहीं, प्रीति योग सुबह 07:19 बजे तक है और उसके बाद आयुष्मान योग लग रहा है। जो 12 अप्रैल की सुबह 04:30 बजे तक रहेगा। तभी सौभाग्य बनेगा।

ये भी पढ़ें:- UP Politics: प्रशात किशोर ने बताया क्यों हारे अखिलेश यादव दो-दो चुनाव, बताई ये वजह

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular